नई विशेषताएँ
- ग्राहकों को स्थाई अनुदेश सुविधा दी गई है ताकि उन्हें हर माह की एक निश्चित तारीख को किसी खाता विशेष से एक विशेष मूल्य के लिए किसी खास खाते, आवर्ती जमा/ ऋण किस्त में निधि अंतरण जैसे आवधिक निर्धारित भुगतान की सुविधा हो सके।
स्थाई अनुदेश
- आपके खाते की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रु. 1 लाख व अधिक की राशि हेतु आइओबी खातों के मध्य किए जाने वाले सभी लेनदेनों के लिए एकबारगी पासवर्ड (ओटीपी) का अतिरिक्त अभिप्रमाणन आपके पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा।
ओटीपी सुविधा- इंट्रा बैंक
- ग्राहकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नं./ ईमेल आइडी पर एसएमएस व ईमेल अलर्ट भेजे जाते हैं जिसके ज़रिए नए आदाताओं को जोड़ना, निधि अंतरण, ऑनलाइन बिल भुगतान व कर भुगतान आदि जैसी सेवाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किए गए नवीनतम बैंकिंग लेनदेनों की सूचना दी जाती है।
अलर्ट्स